लखीमपुरखीरी, जून 26 -- पढुआ थाना क्षेत्र के गांव पचासा मजरा सुजानपुर में मंगलवार रात घर के बाहर सो रही एक महिला पर फायरिंग की गई। उसे गोली लगी है। खबर लिखे जाने तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। महिला का इलाज चल रहा है। मंगलवार रात गांव पचासा निवासी 54 वर्षीय महिला गुटा देवी पत्नी मंगू लाल अपनी तीन माह की पोती के साथ घर के बाहर सो रही थी। बेटे रामू गौतम के मुताबिक आधी रात के बाद बाहर गोली चलने की आवाज सुनकर वह घर के बाहर निकला तो देखा उनकी मां गुटा देवी घायल अवस्था में पड़ी थी। रामू के अनुसार, उसकी मां के सीने और कुल्हे पर गोली मारी गई थी। रामू ने डायल 112 पर कॉल की और घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने थाने पर सूचना दी। साथ ही एम्बुलेंस बुलाकर घायल महिला को सीएचसी रमियाबेहड़ भेजवाया। शुरुआती इलाज के बा...