सहारनपुर, जनवरी 8 -- घर के बाहर खड़े डाक्टर से नकाबपोश बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने डाक्टर के पास रहने वाले युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामले की जांच कर रही है। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी पंकज शर्मा का जनक बाजार में क्लिनिक है। डाक्टर पंकज शर्मा ने बताया कि बुधवार रात्रि करीब आठ बजे वह अपना क्लिनिक बंद करके घर आए थे। तभी घर के बाहर गेट पर ही दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई कर उनके गले से सोने की चैन लूट ली। बताया कि उनके पास रहने वाले युवक वैभव ने साहस दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया, लेकिन बदमाशों ने वैभव के सिर में डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोगो के पहुंचने से पहले ही बदमाश फरार हो गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.