कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में बाइक से आए तीन चोर घर के बाहर बंधे बकरे को चोरी कर ले गए। बकरा चोरी की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी में बाइक सवार चोरों द्वारा बकरा चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब तीन युवक बाइक से गांव में पहुंचे और एक घर के बाहर बंधे बकरे को खोलकर अपने साथ ले गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि तीनों युवक बकरे को बाइक पर लादकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए बकरे की कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और पुलि...