फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 24 -- नवाबगंज संवाददाता। मवेशी चोर ग्रामीणों की नींद उड़ाये हुये है। आये िदन घटना कर पुिलस को भी चुनौती दे रहे है। पुिलस अभी तक मवेशी चोरों को पकड़ नहीं पाई है। गांव बीरपुर नादी निवासी अंसार खां ने बुधवार शाम अपने बकरों को दरवाजे के पास बांध दिए और घर के अंदर खाना खाने चले गए। अंसार खां खाना खाकर परिजनों के साथ अंदर सोने चले गए। रात किसी समय अज्ञात चोर दरवाजे के पास बंधे छह बकरे चोरी कर ले गए। रात लगभग दो बजे नींद खुली तो उन्हें दरवाजे पर बंधे बकरे गायब मिले। अंसार खां ने गांव में आसपास बकरों की खोजबीन की। लेकिन बकरों का कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...