विकासनगर, जून 13 -- शुक्रवार को दो और बाइक चोरी की घटना सामने आई है। सोहेल खान निवासी देवीनगर पोटा ने तहरीर दी है। बताया कि उसने अपनी बाइक कुल्हाल में बिलाल के घर की थी। वापस आकर देखा तो वहां बाइक नहीं थी। आसपास काफी खोजबीन की लेकिन बाइक का पता नहीं चला। वहीं एक और तहरीर नंदला निवासी ग्राम कुंजा ने दी है। बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। काम खत्म करने के बाद उसने अपनी बाइक कुल्हाल में यमुना नदी के किनारे खड़ी की और नहाने चला गया। इसके बाद वापस आया तो वहां बाइक नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्जकर बाइक चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.