रांची, जून 30 -- रांची। प्रमुख संवाददाता रांची के कोकर बाजार के रहने वाले दीपक कुमार का ई रिक्शा चोरी कर ली गई है। घटना शुक्रवार की है। इस संबंध में दीपक कुमार ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दीपक ने पुलिस को बताया कि वह रात नौ बजे ई रिक्शा अपने घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह जब वह उठे और घर से बाहर निकले तो देखा कि ई रिक्शा गायब है। खोजबीन करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...