फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 8 -- अमृतपुर। घर के बाहर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना को देखते हुये परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। आत्महत्या के कारण तलाशे जा रहे हैं। अमृतपुर थाने के पिथनापुर गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप सिंह शनिवार की शाम को अपने घर लौटा। इसके बाद उसने घर के बाहर लगे नीम के पेड़ में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह जब उसका शव पेड़ पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणो की भीड़ लग गयी। पुलिस की टीम जांच को दौड़ी। पेड़ पर लटके शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मां गायत्री देवी ने घटना को लेकर पुलिस को बताया कि पुत्र संदीप, रिश्तेदार लालू निवासी गंजडुंडवारा जिला कासगंज में रहता था। 5 फरवरी को मैं अपनी पुत्री के घर गई थी। मेरी पुत्री गांव में है। सात फर...