एटा, अप्रैल 29 -- जैथरा। गांव छोटी जरारी में घर के बाहर बैठे युवक को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। गोली लगने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है। थाना जैथरा के गांव छोटी जरारी निवासी सनी यादव उर्फ अनमोल पुत्र कृपाल सिंह रविवार रात को घर के बाहर बैठा हुआ था। अचानक से गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने पर घरवालें घर से बाहर आए। अनमोल के सीने में गोली लगी हुई थी। युवक खून से लपथप पड़ा हुआ मिला। परिवारीजन घबरा गए और आनन-फानन में स्वास्थ्य केन्द्र जैथरा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घरवालों के अनुसार अनमोल घर के बाहर बैठे हुए थे। अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से वह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.