गाज़ियाबाद, फरवरी 7 -- गाजियाबाद। नंदग्राम के मोरटी में किराये के मकान पर रहने वाले एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मूलरूप से संभल जिले की गुन्नौर तहसील के धनारी थाना स्थित मुडैना गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे मदनलाल के साथ मोरटी में रहते हैं। तीन फरवरी की रात करीब दस से 11 बजे उनके पास एक फोन आया। भाई मदनलाल फोन सुनते हुए घर से बाहर चले गए। काफी समय बाद जब वह नहीं लौटे तो पुष्पेंद्र ने बाहर जाकर देखा कि आरोपी दुर्गेश, धर्मपाल, सुनील, रामप्रकाश, डोरीलाल उसके भाई की डंडों से पीटाई कर रहे हैं, जिससे उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। एसीपी नंदग्राम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

हिंदी ह...