कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। अनवरगंज में घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के युवक ने चापड़ से हमला लिया। लेकिन, गनीमत ये रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की। कुली बाजार निवासी गुलाब कसाई के घर के बाहर बाइक खड़ी करने को लेकर पड़ोसी आमिर से कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान गुलाब का बेटा फैज चापड़ लेकर दौड़ा। हालांकि, परिजन ने उसे पकड़ कर रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के परिजन मौके पर पहुंचे और उनके बीच जमकर हाथापाई हुई। इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.