मेरठ, जून 17 -- सरधना। सलावा गांव में बीते दिनों घर में घुसकर मारपीट और बाहर अवैध हथियारों से फायरिंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि फायरिंग करते हुए आरोपियों का वीडियो भी वायरल हुआ है। उसके बाद भी पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। अब पीड़ित पक्ष ने जान को खतरा बताते हुए सीओ से न्याय की गुहार लगाई है। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कुलदीप ने सोमवार को सीओ संजय जायसवाल को एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उसने बताया कि बीते दिनों गांव के ही दबंग लोगों ने रंजिश के चलते घर में घुसकर उसकी मां के साथ मारपीट की थी। कुछ दिन बाद आरोपी पक्ष में एक शादी थी। घुड़चढ़ी के दौरान आरोपियों ने उनके घर के बाहर रुककर अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग की थी। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.