फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 18 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। 17 नवंबर शाम करीब चार बजे वह घर के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान शमसाबाद निवासी इरफान ने उन्हें देखकर अश्लील हरकते की और फब्तियां कसते हुए गाने गाने लगा। विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.