ललितपुर, जनवरी 3 -- घर के बाहर खड़ा वाहन चोरी ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पटेल नगर में घर के बाहर खड़ी हुई एक बोलेरो गाड़ी को रात्रि में एक बदमाश ने चोरी कर लिया इस वाहन चोरी की घटना वहां पर लगे हुए सीसीटीवी में कैद हो गई। उक्त मामले को लेकर पीड़ित मोहल्ला पटेल नगर निवासी वीर सिंह निरंजन पुत्र तेजू लाल ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। - दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला पिसनारी में पुराने विवाद को लेकर दबंग विपक्षियों ने एक युवक के घर जाकर उसके साथ सरेआम मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित मुहल्ला पिसनारी निवासी वीरू पुत्र जगन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - जातिस...