रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- किच्छा। थाना पुलभट्टा अंतर्गत सिरोली में घर के बाहर खड़ा वाहन चोरी हो गया। वाहन स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिरासत पुत्र शौकत निवासी वार्ड 18 सिरौलीकला पुलभट्टा ने पुलभट्टा तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने रोजाना की तरह अपना बोलेरो पिकअप वाहन रात के समय घर से कुछ ही दूरी पर पहिये में जंजीर का लॉक लगा कर खड़ा किया था। बीते 25 सितंबर सुबह उसका वाहन वहा नही था। फिरासत ने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने लॉक व जंजीर तोड़कर उसका वाहन चुरा लिया। पुलभट्टा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.