बागपत, जनवरी 10 -- बिनौली। थाना बिनौली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने नौ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। परिजनों ने बिनौली थाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शुक्रवार की शाम बच्चा गली में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे उठाकर अपने घेर में ले गया। जहां उसने उसके साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर थाने पर पहुंचे और आरोपी युवक को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक बिनौली राकेश कुमार शर्मा ने बताया नामदर्ज आरोपी बल्लू को गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.