लखनऊ, फरवरी 2 -- मलिहाबाद में मोटर साइकिल व साइकिल सवारों को दौड़कर कर रहे हमला कुत्तों के हमले से गिरकर चोटिल हो रहे लोग मलिहाबाद, संवाददाता। मलिहाबाद के गांवों व कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में आवारा कुत्तों से लोग परेशान हैं। आये दिन कुत्ते लोगों को काट रहे हैं। वहीं साइकिल व मोटर साइकिल सवारों को दौड़ाकर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। कुत्तों के दौड़ाने से कई मोटर साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। शीतलनटोला निवासी अरुण कश्यप रविवार रात मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे। नीबू बाग के पास अचानक कुत्तों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वह गिरकर चोटिल हो गये। रविवार को ही महदोईया गांव का आयुष (7) घर के बाहर खेल रहा था। कुत्ते ने उस पर हमलाकर दिया। शरीर पर कई जगह काट लिया। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल ले गए। वहीं दो दिन पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.