बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं। घर के बाहर खेलते समय चार साल का मासूम अचानक तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को जिला अस्पताल से अपने साथ घर ले गए, जिससे गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के अल्लापुर गांव का है। यहां रहने वाले रोहतास का चार वर्षीय बेटा लक्की घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास स्थित तालाब के किनारे पहुंच गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से पानी में गिरकर डूब गया। कुछ देर बाद जब परिजनों की नजर तालाब की ओर गई तो लक्की को डूबता देख उनके होश उड़ गए। परिजन तुरंत तालाब में कूदे और किसी तरह बच्चे को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद लक्की को मृत घोषित कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.