अमरोहा, जनवरी 27 -- आदमपुर के मुख्य बस स्टैंड के पास सोमवार दोपहर घर के सामने खुले नाले में गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा खेलता हुआ नाले पर रखी पत्थर की सिल्ली से फिसलकर करीब ढाई फीट गहरे नाले में जा गिरा। करीब 10 मिनट बाद जब मां ने बाहर निकलकर देखा तो बेटा नाले में औंधे मुंह पड़ा था। उसको बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया, जिसके बाद परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के शिकार मासूम कायरव (2 साल) के पिता गौरव सैनी खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि परिवार के अन्य पुरुष सदस्य बाहर मजदूरी करते हैं। सोमवार दोपहर गौरव खेत पर गए थे और उनकी पत्नी सोनम घर के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान कायरव घर के बाहर खेलते हुए नाले की ओर चला गया। माना जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.