संभल, फरवरी 23 -- मुरादाबाद जनपद के बिलारी थानांतर्गत सैफपुर जगना गांव में घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय मासूम पर खूंखार कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। थाना बिलारी क्षेत्र के गांव सैफपुर जगना निवासी राकेश का सात वर्षीय बेटा प्रशांत शनिवार की शाम सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय गांव में घूम रहे पागल कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके बाएं पैर में काट लिया। बेटे की चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े और किसी तरह उसे बचाया और उसे चन्दौसी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...