फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे को बाइक सवार ने टक्कर मार दी इससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के खुम्मरपुर गांव निवासी सुनील कश्यप का चार वर्षीय बेटा दुष्यंत सुबह के समय अपने घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच पूरन नगला के एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना को देखते हुये परिवार के लोग दौड़े। गंभीर हालत मे बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी बरौन लेकर गये। जहां डॉक्टर ने देखकर इलाज किया। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सुबह 9:30 बजे परिजन उसे गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने दुष्यंत को मृत घोषित कर दिया। घटना से मां आरती, भाई नितेश, पंकज, बहन रचना का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.