नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तम नगर इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उत्तम नगर थाने में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल अपने घर के बाहर खड़े युवक की पिटाई कर रहा है। युवक और उसके परिवार वाले पुलिसकर्मी से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन वह रुक नहीं रहा। कांस्टेबल उस युवक को तब तक पीटता है जब तक उसका सिर नहीं फट गया। उसके बाद पुलिसकर्मी धमकी देकर वहां से चला गया। उधर, मामले की सूचना एसएचओ और पुलिस अधिकारियों को दी गई है। तीन दिन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय मनीष मैनी अपने परिवार के साथ ओम विहार इलाके में रहता है। मनीष एक निजी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है। पुलिस को जो शिकायत ई-मेल की गई है उसके अनुसार घटना लोहड़...