अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा। पत्नी से चल रही मुकदमेबाजी के बीच घर के बाहर खड़े किसान व उनकी मां से मारपीट के मामले में अमरोहा देहात थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव कांकर सराय में पेशे से किसान गयासुद्दीन का परिवार रहता है। उन्होंने अपने बेटे मुस्तकीम आलम की शादी साल 2009 में कस्बा बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान के रहने वाले माजिद खां की बेटी शीबा के साथ की थी। विवाहिता फिलहाल समय अपनी दो बेटियों के साथ दिल्ली में रहती है तथा पति मुस्तकीम से विवाद चल रहा है। मुकदमे अदालत में विचाराधीन है। मुस्तकीम आलम का आरोप है कि बीती 12 जनवरी की दोपहर वह गांव में अपनी मां मुन्नी बेगम के साथ घर के सामने बैठे हुए थे। उसी दौरान साले खुर्...