मुरादाबाद, मई 23 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में रामपुर गई थी। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। इसी बीच पड़ोस एक युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने मना किया तो वह उसका हाथ खींचने लगा और गलत काम करने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.