बागपत, जनवरी 10 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव में एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पता चलने पर ग्रामीण ने आग पर काबू पाने का प्रयास भी किया, फिर भी कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। कार मलिक ने अज्ञात लोगों पर कार में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के सांकरौद गांव के रहने वाले सचिन के पास कार थी। वह परिवार के पालन पोषण के लिए कार को बुकिंग पर चलाता था। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उसने बुकिंग से लौटकर कार को घर के पास तालाब किनारे खड़ा कर दिया था। इसके बाद कार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पता चलने पर आसपास के ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कार आग में जलकर राख हो गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच शुरू ...