अमरोहा, अक्टूबर 10 -- हसनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव माछरा भगवानपुर में देर रात घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा में आग लग गई। मौके पर अफरातफरी मच गई। गांव निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र बशीर अहमद ने बताया कि उन्होंने गुरुवार रात अपनी ई-रिक्शा को लगभग डेढ़ घंटे तक चार्ज किया था। चार्जिंग के बाद ई-रिक्शा को घर के बाहर खड़ा किया और सोने चले गए। इस दौरान ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। मोहल्लेवासियों ने आग लगती देख शोर मचा दिया। मौके पर मची अफरातफरी के बीच रेत व पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, हालांकि तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह जल चुकी थी। मोहम्मद हनीफ के अनुसार वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ई-रिक्शा के जल जाने से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, चार्जिंग के बाद शॉर्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.