उन्नाव, दिसम्बर 13 -- सोनिक। दही थानाक्षेत्र में ट्राली लगा ट्रैक्टर घर के बाहर से चोरी हो गया। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हसनगंज थानाक्षेत्र के अयोइया सराय मलकादिन के रहनेवाले मोतीलाल पुत्र छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाकर बताया कि दही थाना क्षेत्र के इब्राहिम बाग पीतांबर नगर भाग 2 में वर्तमान समय में मकान बनकर रह रहा है। 29 नवंबर रात लगभग 12.50 बजे नीले रंग का पावर ट्रैक ट्रैक्टर ट्रॉली लगा हुआ घर के बाहर खड़ा था। जिसको अज्ञात चोरों ने चोरी कर ले गए। काफी खोजबीन भी करने के बाद कुछ पता नहीं चला। तो पीड़ित ने 10 दिसंबर को थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...