जमुई, जून 2 -- बरहट, निज संवाददाता मलयपुर थाना क्षेत्र के बस्ती मोहल्ला में रविवार सुबह एक घर में गेंहूमन सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप विनोद साह के घर से निकलने की बात बताई गई है। परिजनों के अनुसार विशालकाय गेंहुअन सांप बाथरूम के बेसिन में फन फैलाए बैठा मिला। यह सांप करीब 5 फीट से भी अधिक लंबा और विषैला बताया गया। विनोद साह के बेटे ने उस सांप को सबसे पहले देखा, जब वह सुबह के समय ब्रश करने गया। जैसे ही उसने सांप की झलक पाई, उसने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय युवक अटल बिहारी सिंह उर्फ बंटी सिंह को इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक सांप का रेस्क्यू किया। बंटी सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली कि घर में बड़ा गेहुअन सांप है, वे तुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.