पाकुड़, जनवरी 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के ऐंठापाड़ा गांव में मिलन कुमार के घर के बाथरुम में केंचुल छोड़ने के लिए एक स्पैक्ट्रल कोबरा (भारतीय नाग) घुस गया। घर के लोगों की नजर पड़ते ही अफरा-तफरी मच गई। घर के लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी मोबाइल पर वन कर्मी असराफुल शेख को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी असराफुल शेख ऐंठापाड़ा गांव मिलन कुमार के घर पहुंच कर बाथरूम का पेन (शौचासन) तोड़कर काफी मशक्कत के बाद स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू किया। सांप की लंबाई साढ़े चार फीट थी। उम्र 16 वर्ष के लगभग थी। वन कर्मी असराफुल शेख ने बताया कि यह नाग काफी जहरीला होता है। सांप देखने पर इसे पकड़ने के लिए अपने स्तर से छेड़छाड़ न कर वन कर्मी को अविलंब सूचना दें। वन कर्मी असराफुल शेख ने स्पैक्ट्रल कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.