गिरडीह, फरवरी 16 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में अज्ञात चोरों ने घर के बरामदे से बुलेट बाइक चोरी कर ली। दिलीप पासी की बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर JH11X-4139 है। शुक्रवार देर रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दिलीप पासी रात में बुलेट बाइक बरामदे में खड़ी कर सो गए थे। सुबह जागने पर बाइक गायब मिली। निजी स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गावां थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...