लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- थाना निघासन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का संदिग्ध हालत में घर के बरामदे में शव लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना निघासन क्षेत्र के गांव डोकरपुर निवासी परमेश्वर के 25 वर्षीय पुत्र अवधेश का शव संदिग्ध हालत में फांसी से घर के अंदर बरामदे में लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.