संभल, जनवरी 12 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी राधा ने रविवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि सुबह पीड़िता अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी पीड़िता का देवर मनीष कुमार व मधु आये और घर के बंटवारे को लेकर पीड़िता से गाली-गलौच करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ लात-घूसो व डंडों से मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने मनीष व मधु के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.