नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- पश्चिम बंगाल में नदिया जिले के निश्चिंतापुर में शनिवार को एक बच्चे का शव पाया गया। इसके बाद हत्या के आरोपी एक दंपती की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक बच्चा शुक्रवार दोपहर से ही लापता था। इसके बाद गांव के पास ही एक तालाब के पास उसका शव पाया गया। पुलिस के मुताबिक, बच्चे का शव एक त्रिपाल में लिपटा हुआ था। बच्चे के परिवार ने दंपती पर हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद भीड़ ने आरोपी दंपती के घर पर हमला कर दिया। तोड़फोड़ के बाद लोगों ने उन्हें मारना शुरू कर दिया। बुरी तरह से घायल होने की वजह से दोनों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक दोनों को अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि नाबालिग दोपहर के तीन बजे अपने घर से खेलने निकला था। जब वह देर तक घऱ नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.