कानपुर, फरवरी 7 -- चकेरी। जाजमऊ में घर के पास नशेबाजी करने का विरोध करने पर आरोपितों ने युवक को बुरी तरह से मारापीटा। इसके बाद पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के तिवारीपुर निवासी सत्यम तिवारी उर्फ उज्जवल कुमार के अनुसार बीती 26 जनवरी की देर शाम उनके घर के पास इलाके के अरमान, दिलीप उर्फ माइकल, करन आदि शराब पी रहे थे। आपस में गाली गलौज भी कर रहे थे। जिसपर उन्होंने आरोपितों से नशेबाजी करने को मना किया तो आरोपित गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें बुरी तरह से मारा पीटा। इलाके के लोगों के आने पर आरोपित धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने जाजमऊ थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...