बागेश्वर, दिसम्बर 9 -- कौसानी थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत आलूखेत निवासी एक होमगार्ड के पास ही गिरने से मौत हो गई है। ड्यूटी से घर लौटने के बाद घटना हुई। वह घर में अकेले रहते थे, जबकि पत्नी व बच्चे बागेश्वर रहते थे। पड़ोसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कौसानी थाने से मिली जानकारी के खालू खेत निवासी 58 वर्षीय होमगार्ड जवान रमेश राम पुत्र परी राम कौसानी थाने में तैनात था। रविवार शाम ड्यूटी करने के बाद वह घर गया। सोमवार को ड़यूटी नहीं पहुंचा। रविवार की रात ही वह अपने घर के पास ही गिर गया। सोमवार को पड़ोस के लोगों ने उसे देखा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल कैलाश सिंह नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भे...