बरेली, दिसम्बर 15 -- फरीदपुर। मां के पास से चोरी हुआ बच्चा मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद घर से 200 मीटर दूर खाली प्लाट में मिला। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी महिला ने उसे पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए मां को हिरासत में लिया है। शनिवार रात फरीदपुर के रेशम बाग कॉलोनी के रूपराम और उनकी पत्नी अनीता देवी अपने घर में सोए हुए थे। अनीता देवी के पास उनका 10 माह का बेटा कुश सो रहा था। सुबह चार बजे अनीता देवी की आंख खुली तो कुश उनके पास से गायब था। अनीता देवी ने शोर मचाते हुए अपने पति को उठाया। खोजबीन में बच्चे का पता नहीं चला तो दंपती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी ने फरीदपुर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच को बच्चे को खोजने की जिम्मेदारी दी। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिंक टीम ने मौके से सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.