प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विवाहिता का शव कुंए में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रामसुंदर का पुरवा खजुरी गांव की 38 वर्षीय रीता पांडेय पत्नी विपिन पांडेय का शव शनिवार सुबह घर से लगभग 25 मीटर की दूरी पर स्थित कुंए में मिला। विवाहिता का शव कुंए में देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, मृतका मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात वह अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह कुंए में उसका शव देखा गया। रीता की शादी लगभग 15 साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चों में 12 वर्षीय बेटी रिश्ता और 9 वर्षीय अंश शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.