हाजीपुर, जनवरी 3 -- जंदाहा । संवाद सूत्र महिसौर थाना के एक गांव से अपने घर से किराना दुकान गई एक लड़की को गलत नीयत से अगवा कर लिया गया। इस मामले में अगवा गई लड़की की मां ने तिसीऔता थाना के डभैच निवासी हर्षित कुमार, शंकर चौधरी, विभा देवी एवं एक मोबाइल नंबर धारक के विरुद्ध महिसौर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 26 दिसंबर के शाम करीब 7:30 बजे उनकी 18 वर्षीय पुत्री अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित किराना दुकान से सामान लाने जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में ही उनकी पुत्री को आरोपियों द्वारा जान मारने की नीयत से अगवा कर लिया। बताया कि अपने स्तर से खोजबीन के दौरान आरोपी हर्षित कुमार के घर भी गया। जहां उसके पिता ने गाली गलौज करते हुए दरवाजे से भगा दिया। बताया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। जिससे उनकी पुत्री के साथ किसी भी वक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.