बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- रहुई, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता दयमंती देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार को दालान में ईंट रखने के विवाद पर कुछ लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया गया, तो ईंट से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और उनके कान की सोने की बाली छीन ली। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पारिवारिक और भूमि विवाद का मामला प्रतीत होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.