पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।घर के निकले रिटायर्ड इंजीनियर रास्ते से अचानक गायब हो गए। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गायब इंजीनियर चन्द्रशेखर प्रसाद (75) के पुत्र मनीष कुमार ने मरंगा थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया है कि मंगलवार रात करीब नेवालाल चौक स्थित लाल मकान से सुदीन चौक महामाया उपनगरी स्थित अपने आवास के लिए निकले थे। जिसके बाद से वे गायब हो गए। परिजनों ने उन्हें सभी संभावित ठिकानों पर तलाशा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि नेवालाल चौक के समीप से जाते इंजीनियर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एक बाइक से ठोकर लगने के बाद वे लालगंज की ओर मुड़े हैं। इंजीनियर की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...