लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में नोटिस पाने वाले मतदाताओं की सुनवाई घर से ज्यादा दूर न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी में अभी तक औसतन 18 प्रतिशत तक नोटिसों पर सुनवाई हुई है। वहीं औरैया में गांव-गांव जाकर सुनवाई करने का नतीजा यह है कि वहां यह आंकड़ा 50 प्रतिशत है। ऐसे में दूसरे जिलों को भी यह प्रयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। एसआईआर की प्रक्रिया में 1.04 करोड़ मतदाता ऐसे हैं जिनका मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सका है। ऐसे में इन्हें नोटिस भेजी जा रहीं हैं। वहीं तार्किक विसंगतियों वाले 2.22 करोड़ मतदाताओं को भी नोटिस भेजी जा रही है। अभी तक करीब 1.15 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजी जा चुकी है। यूपी में सभी जिलों को मिलाकर यह औसत 18 प्रतिशत है। वहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.