देहरादून, जनवरी 13 -- उत्तरकाशी। अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में नगरपालिका बड़कोट के गोलाल गांव तोक में मंगलवार सुबह भालू ने एक महिला को हमला कर घायल कर दिया। वन प्रभाग के एसडीओ साधुलाल ने बताया कि अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के नगरपालिका क्षेत्र में भालू के हमले में घायल महिला गुलाब देवी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। ग्रामीणों के बताया कि गुलाब देवी अपने घर के नजदीक ही काम कर रही थी। भालू के अचानक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.