मिर्जापुर, सितम्बर 12 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव में घर के बाहर बंधी गर्भवती गाय की हत्या कर कुछ दूरी पर फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। सुबह मृत गाय के अवशेष मिले हैं। शव देखकर किसी मशीन से काटे जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने अज्ञात पर गो हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव के सात संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिरल्लीपुर गांव के अखिलेश यादव किसान हैं। उनका सड़क किनारे मकान है। घर के पास ही उनकी गाय और भैंस बंधी हुई थी। गाय गर्भवती थी। अखिलेश ने बताया कि भोर लगभग तीन बजे नींद खुली तो गाय गायब थी। आस-पास तलाश किए, लेकिन गाय नहीं मिली। चोरी की आशंका पर उन्होंने पीआरवी को सूचना दी। परिवार के सदस्यों ने टोल प्लाजा तक तलाश की। लगभग आठ बजे घर से सौ मीटर दूर एक कच्चे मकान के पास झाड़ फूंस में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.