जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- जहानाबाद। शहर के निजामुद्दीनपुर मोहल्ला के निवासी विवेक सिंह नामक एक व्यक्ति की बाइक की चोरी हो गई। इस संबंध में उक्त व्यक्ति ने सोमवार को नगर थाने की पुलिस को सूचना दिया है। बताया गया है कि घर के दरवाजे के पास रविवार की रात बाइक खड़ी की गई थी। सोमवार की सुबह जब घर के लोग बाहर आए तो देखा कि उनकी गाड़ी गायब है। उन्होंने काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला तब बाइक चोरी हो जाने के संबंध में पुलिस को सूचना दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...