बस्ती, जनवरी 28 -- विक्रमजोत। छावनी थानांतर्गत नियामतपुर गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की बीते रविवार की दोपहर घर पर विक्रमजोत बाजार जाने की बात बता कर निकली थी। लेकिन देर शाम तक घर पर नहीं लौटी। परिजनों ने बताया कि घर में नकदी और मां के गहने भी साथ ले गई है। परिजनों ने दो दिनों तक आसपास के रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला। मां मीना पाल की तहरीर पर सोमवार को छावनी पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...