जौनपुर, नवम्बर 28 -- सिकरारा(जौनपुर)हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जमुआ हसनपुर गांव में गुरुवार की रात घर के कमरे में एक बाइस वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल सका।सूचना पाकर पहुँची पुलिस शव को उतरवाकर पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उक्त गांव के स्वर्गीय भोलानाथ यादव का दूसरे नम्बर का बेटा अनीश अपने पक्के मकान के कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर सोया था।शुक्रवार सुबह उसकी माँ गीता देवी कमरे के पास जाकर जगाया तो कोई आवाज नही आई तो वह पड़ोसियों की सहायता कमरे की खिड़की खुलवाकर देखा तो अनीस का शरीर सीलिंग फैन पर साड़ी के फंदे के सहारे लटक रहा था।यह देखते ही उसकी मां दहाड़े मारकर रोने लगी। रोते हुए उसने बताया कि रात में उसने चाय पीकर आराम करने की बात की थी,खाना भी नही खाया था। मुंबई में रह ...