मैनपुरी, मई 15 -- थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जोरे में 45 वर्षीय अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। अधेड़ ने फांसी क्यों लगाई है इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है। घटना को लेकर कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला जोरे निवासी 45 वर्षीय उपदेश सिंह पुत्र दलगेज सिंह का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव घर वापस लौटे परिजनों ने देखा तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधेड़ ने फांसी क्यों लगाई या फिर घटना की कोई और वजह है इस संबंध में परिजन कोई और जानकारी नहीं दे...