फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- नवाबगंज, संवाददाता। घर के कमरे में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। मायके वालों ने हत्या का आरोप जड़ा। घटना को देखते हुये पुलिस ने जांच की। एक साल पहले ही शादी हुयी थी। कलौली महबुल्लापुर गांव निवासी शिवम की 22 वर्षीय पत्नी शिवानी सोमवार को घर पर अकेली थी। सास सुशीला देवी सरकारी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। वह स्कूल गयी हुयी थीं। पति शिवम अपने पिता सतीश चंद्र के साथ खेत पर था। जब पति खेत से वापस आया तो वह छत पर बने कमरे की ओर गया। दरवाजा बंद था। इस पर उसने खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। उसने इस पर शोर शराबा किया। प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों को घटना के बारे में जानकारी दी गई। घटना की जानकारी पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.