फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घर के कमरे में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप जड़ा। पुलिस ने पहुंचकर जांच की और दरवाजा तोड़कर फांसी के फंदे पर झूल रहे शव को उतरवाया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मेरापुर थाने के चंदुइया गांव निवासी विष्णु त्रिवेदी की शादी 16 जून 2023 को कंपिल के बिलहा गांव निवासी हरिनंदन मिश्रा की बेटी नेहा के साथ हुयी थी। शुक्रवार की सुबह कमरे के अंदर पंखे में दुपट्टे से उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। घटना के बाद पति, जेठ, ससुर मौके से चले गए। घर पर सास और जेठानी मौजूद थीं। घटना की जानकारी मायके वालों को मिली तो भाई हरिओम, शिवम व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मेरापुर थाना पुलिस को दी गयी जिस पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.