अमरोहा, जून 19 -- घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे बालक की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का दफीना कर दिया गया है। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने शिकायत के बाद भी लाइन नहीं हटाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव शकूराबाद निवासी इश्तियाक का सात वर्षीय बेटा रियाज आलम रविवार को घर की छत पर खेल रहा था। इसी बीच घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर रियाज बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। मेरठ के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर रियाज की मौत हो गई। परिजन शव को घर ले आए। परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम बिना कानूनी कार्रवाई शव का दफीना कर दिया गया। इश्तियाक पेशे से कारपेंटर है। रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.