लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, संवाददाता। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में करीब 37 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं। अभी भी पौधे लगाने का काम चल रहा है। हम सभी को अपने घर या उसके आसपास कम से कम एक पौधा लगाकर बड़ा और मजबूत होने तक उसकी रक्षा जरूर करना चाहिए। उस पौधे के बड़ा होने पर लाभ हमारे साथ ही अन्य लोगों और जीव जंतुओं को भी होगा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की ओर से नक्खास नादान महल रोड के नवभारत पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी ने की। समिति के प्रदेश सचिव देव वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों ने स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.